न्यायालय की अवमानना के आरोपित के घर नोटिस चस्पा
लड़की भगाने के आरोपित पर दर्ज है मुकदमा
बिजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित करैला गांव निवासी शिवम मिश्रा के घर 82 की नोटिस चस्पा किया। जीयनपुर कोतवाली के करैला निवासी शुभम मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा पर बहला-फुसलाकर लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज है।
वह काफी दिनों से न्यायालय से फरार है।न्यायालय ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया,फिर भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने आरोपित के घर 82 के नोटिस चस्पा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












