साहब! बिना निर्माण के ही वीडियो ने आख्या में कहा— लगवा दिया गया है खंड़जा
पूर्व प्रधान ने मरम्मत के लिये उखाड़ा था खड़ंजा, ईंटे हुये गायब, अब हो रहा गोलमाल
सलोन ब्लाक के पृथ्वीपुर गांव का है पूरा मामला, कार्यशैली पर उठे सवाल
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। तुम्हारी फाइलों में गांवों का मौसम गुलाबी है, मगर ये दावे झूठे सिर्फ जुमले बाजी है, मुख्यालय पर विकास के हो रहे दावे यहां भ्रष्टाचार व नवाबी है। जी हां, यह कहावत इस मामले में बिल्कुल सटीक चरितार्थ हो रही है, क्योंकि शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी दोनों के बीच निकल कर सामने आ रहे निष्कर्ष हर तरह से जांच अधिकारी की कार्यशैली को कटघरे में खड़ी कर रही है। हम आपको बताते हैं। पूरा मामला जिले के सलोन ब्लाक स्थित पृथ्वीपुर ग्रामसभा का है जहां बीती पंचवर्षी एक पूर्व प्रधान की लचर कार्यशैली का दंश वर्तमान में विवाद का रूप ले अबूझ पहेली बनती चली जा रही है।
बताते चलें कि सन् 2020 में गांव में एक पुराने खड़ंजा को पूर्व ग्राम प्रधान ने पूरे पांच साल मौज मस्ती में काट अंत में मरम्मत कराना चाहा। तभी खड़ंजे के पुराने ईंटों को निकालते ही ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो गया तभी से ईट बाहर निकले पड़े थे। गांव के तुच्छ सोच वालों की हरकतों से खडंजे के पुराने ईंटे गायब हो गए जिसके बाद से अब तक वह मार्ग दुर्दशा से गुजर रहा है। वर्तमान प्रधान ने भी अब तक उक्त रास्ते में खंडजा निर्माण कराना मुनासिब नहीं समझा जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी डालकर अवैध कब्जे का भी प्रयत्न हुआ।
अब हड़कंप उस समय मचा जब गांव के ही सुनील कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ने आईजीआरएस पर शिकायत किया जिसमें सलोन ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह ने आख्या में उक्त खड़ंजे को लगवा देने का जिक्र कर दिया जिससे आहत हो पीड़ित ने पुनः शिकायत किया दूसरी रिपोर्ट में खड़ंजा निर्माण की पुष्टि नहीं हुई। हो कुछ भी पर कार्यालय में बैठकर जिले के कुछ अधिकारियों द्वारा झूंठी आख्या लगाकर शिकायतों का फर्जी निस्तारण उच्चाधिकारियों सहित सरकार की भी किरकिरी कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












