हत्यारोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
रौशन कुमार सोनू
नवादा (बिहार)। कौआकोल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्याभियुक्त मुकेश कुमार के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा कर शीघ्र सरेंडर करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त व थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव निवासी मुकेश कुमार के घर पर बुधवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। उन्होंने बताया कि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने अथवा सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










