HomeBihar24 घण्टे के अन्दर 46 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

24 घण्टे के अन्दर 46 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

24 घण्टे के अन्दर 46 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नवादा जिला में पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर 46 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा जो गिरफ्तारियां की गई हैं उनमें हत्या के प्रयास में 11, अनुसूचित जाति/जनजाति में 02, अवैध खनन में 02, शराब कांड में 08 एवं अन्य गिरफ्तारी 23, कुल 46 गिरफ्तारियां हुई हैं। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 59.5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। वारंट के निष्पादन की संख्या 93 एवं कुर्की का निष्पादन की संख्या 06 किया गया। वाहन जांच के क्रम में कुल 613 वाहनों की जांच की गयी है एवं फाइन की कुल राशि 06 हजार रुपये वसूला गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य बरामदगी अन्तर्गत ट्रैक्टर 02, मोटरसाईकिल 03, महुआ मीठा जावा विनष्ट 1500 लीटर एवं अपहृत 01 किया गया। एसपी ने ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रूर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने हेतू लगातार प्रतिबंध है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छिपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read