शराब से लदा पिकअप जब्त, धंधेबाज फरार
रौशन कुमार सोनू
कौआकोल (नवादा)। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना पर सोखोदेवरा-बिझो मार्ग पर एक पिक-अप वाहन में 50 लीटर वाली 30 अलग अलग गैलन में लदे 1500 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज व चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बिझो मोड़ के पास से महुआ शराब लदे पिकअप वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










