गन्दगी पर भड़कीं एडीएम प्रशासन, फेंका पानी का गिलास
गन्दगी पर भड़कीं एडीएम प्रशासन, फेंका पानी का गिलास
नगर पालिका का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं एडीएम को देख मची खलबली
अंकित सक्सेना
बदायूं। नगर पालिका का औचक निरीक्षण करने पहुंची एडीएम प्रशासन को देख पालिका कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मच गयी। उनके आने के काफी देर बाद जब पालिका कर्मचारी गंदे गिलास में पानी लेकर पहुंचे तो वह गंदगी देख भड़क गईं। उन्होंने गंदगी को देखकर पानी भरा गिलास फेंक दिया और कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने नगर की जलकर-गृहकर की वूसली की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। साथ ही अभिलेखों समेत एक-एक कर्मचारियों को बुलाकर वूसली व बकाया के बारे में पूछताछ की। उन्होंने सुस्त वसूली पर कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी। इसी के साथ जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में कर्मचारी रितु शर्मा ने जानकारी ली तो पता सिर्फ एक जन्म प्रमाण पत्र अब तक लंबित है। उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट संतोषजनक पाये जाने पर संबधित कर्मचारी की तारीफ भी की। निरीक्षण के दौरान पालिका का पश्चिमी मुख्य गेट बंद रहने और गेट के रास्ते पर कबाड़ वाहन खड़े कर रास्ता बाधित होने पर भी नाराजगी जतायी। पालिका कैंपस व गेट पर स्वास्थ विभाग की कबाड़ एंबुलेंस खड़ी करने को लेकर भी पालिका अधिकारियों से जवाब मांगा। कहा कि पालिका कैंपस डंपिंग यार्ड नहीं।
अतिक्रमण पर भी मांगा जवाब
निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ऋृतु पूनिया ने पालिका ईओ जेपी यादव से अब नगर से अतिक्रमण नहीं हटने का कारण भी जाना और शीघ्र अतिक्रमण पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिये।
बकाया वसूली में सुधार तक रोका वेतन
नगर पालिका में निरीक्षण में सुस्त वसूली पर एडीएम प्रशासन ने 10 लिपिको के वसूली में सुधार होने तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं पालिका में खामिया मिलने पर 13 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।