पुलिस ने दान किया लाउड स्पीकर
गोविन्द वर्मा
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। थानों में जमा मन्दिरों और मस्जिदों से उतरवाये गये लाउड स्पीकरों को पुलिस द्वारा विद्यालयों में बच्चों के प्रार्थना हेतु दान किया जा रहा हैं।

इसी क्रम में कोतवाली बदोसरांय के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह द्वारा थाने मे रखे लाउडस्पीकर को महन्त जगन्नाथ बक्श दास साहेब श्रीकोटवाधाम द्वारा स्थापित श्रीकोटवाधाम विद्यापीठ इन्टर कालेज को महन्त शैलेन्द्र बक्श दास खुटपुट बाबा, शैलेन्द्र तिवारी, पूर्णमासी वर्मा सूर्यप्रकाश दीक्षित आदि समाजसेवियों की मौजूदगी में दान किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















