पुलिस के हत्थे चढ़े मारफीन तस्कर
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त पुनीत वर्मा पुत्र आर्यमन निवासी मोहम्मदपुर बंकी व रिजवान पुत्र कुर्बान अली निवासी राजकीय इण्टर कालेज वाली गली, रौनक बाग को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से कुल दो किलो ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












