Homeबदायूंजनपद में 175 जोड़ों ने रचाई शादी

जनपद में 175 जोड़ों ने रचाई शादी

जनपद में 175 जोड़ों ने रचाई शादी

अंकित सक्सेना
बदायूँ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह‘ योजनान्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन व गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों का विवाह शुक्रवार को बदायूँ क्लब बदायूँ सहित विकासखण्ड मुख्यालय दातागंज एवं उझानी में सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 175 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।

इसमें 174 हिन्दू जोड़े व एक मुस्लिम जोड़े ने शादी रचाई। मुख्य कार्यक्रम बदायूँ क्लब में आंवला सांसद, धर्मेन्द्र कश्यप, बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जिसमें 97 हिन्दु 01 मुस्लिम जोड़े की शादी हुई। यहां जगत, सालारपुर, कादरचौक, सहसबान, दहगवां, आसफपुर, बिसौली, बजीरगंज ब्लाक के जोड़ों की शादी हुई। दूसरा कार्यक्रम विकास खण्ड मुख्यालय दातागंज में सम्पन्न हुआ। यहां दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की मौजूदगी में ब्लाक दातागंज, समरेर, उसावां एवं म्याऊ के 40 हिन्दू जोड़े शादी के बंधन में बंधे। तीसरा कार्यक्रम ब्लाक मुख्यालय उझानी में हुआ, यहां बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में ब्लाक इस्लामनगर अम्बियापुर एवं उझानी के 37 हिन्दू जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।

शासन द्वारा प्रति जोड़ा व्यय हेतु कुल धनराशि रु0 51000/-निर्धारित है, जिसमें रु0 35000 की धनराशि कन्या के खाते में रु0 10000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, गहने एवं वर्तन हेतु तथा रु0 6000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं व अतिथितियों के स्वागत सत्कार पर व्यय कर विवाह सम्पन्न कराये गये। इसके साथ-साथ समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने नव दम्पत्तियों को उपहार भेंट किये गये। इस अवसर पर बदायूँ नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल सहित प्रेमस्वरुप पाठक, डा0 शैलेश पाठक, रजनी मिश्रा, अखिलेश चौबे, नरेन्द्र बाबू, अशोक खुराना, ममता सिंह, श्रद्धा सक्सेना, अतेन्द्र विक्रम, रेखा भारती, शिशुपाल शाक्य, जगदीश चौहान मौजूद रहे। कार्यकम का सफल व भव्य अयोजन समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने किया। संचालन महाराज सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read