खड्ड में पलटा डम्पर, बाल—बाल बचे लोग

खड्ड में पलटा डम्पर, बाल—बाल बचे लोग

धर्मेन्द्र तिवारी
नसीराबाद, रायबरेली। जायस सलोन मार्ग पर छतोह ब्लाक के त्रिलोकपुर मोड़ पर सुबह एक अनियंत्रित डम्फर खड्ड में पलट गया किन्तु चालक और परिचालक बाल बाल बच गए। कबरई महोबा से गिट्टी लाद कर जनपद अमेठी के जायस नगर को निकला डम्फर जैसे ही छतोह ब्लॉक के सलोन जायस रोड पर त्रिलोकपुर मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से दो ट्रक एक साथ ओवर टेक करने लगे जिसमें डम्फर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। चालक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीछे से तेज रफ़्तार दो ट्रक ओवर टेक करने लगे इसी में गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गयी। किसी को कोई चोट नहीं आई है। गाड़ी पर मौजूद दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला