पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर 4 अभियुक्तों रवि शर्मा, रामनरेश, दिनेश, सुनील को ग्राम विदरखा के बाहर देशी शराब ठेके के पीछे खेत से गिरफ्तार किया गया है।उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 21500 रुपये, एक पिस्टल देशी 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, 15 जिंदा कारतूस 32 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 1 सोने चैन व 2 मोटरसाइकिल बरामद की गयी हैं।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि साहब हमसे जो तमंचे, पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है वह हमने सोनू उर्फ टोपी उर्फ सोरभ से खरीदे थे, क्योंकि हम लोगों की शिकोहाबाद में पुराने मुकदमों को लेकर रंजिश चल रही है तथा अभियुक्त रामनरेश उर्फ भोला ने अपने पास से बरामद चैन को जुए में जीतना बताया बरामद दो मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में बताया कि साहब यह मोटर साईकिल हमारी है जिन्हें हम जुआ खेलने के लिये प्रयोग करते हैं। अभियुक्तगण ने अपने पास से बरामद रूपयो के सम्बन्ध में बताया कि जो रूपये हमसे बरामद हुए हैं, उन्हें हम हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ में प्रयोग कर रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर धारा 13 उप्र. सार्वजनिक जुआ अधि0 व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










