अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा, हुई मौत
गुरबक्शगंज क्षेत्र के रसूलपुर गुण्डा गांव की है घटना, चालक फरार
अनुभव शुक्ला
गुरबक्शगंज, रायबरेली। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली लालगंज मार्ग पर स्थित रसूलपुर गुंडा गांव के पास निकट हड़कंप उस समय मचा जब बालेश्वर यादव 60 वर्ष निवासी चिलौला भंगरिया अपने मोपेड से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। चक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्गों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग में दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मौके से फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।














