चार साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। साइबर थाना की पुलिस ने नरहट थाना पुलिस के सहयोग से राजा बिगहा गांव में रविवार की 4 रात्रि छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को अपने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार सभी साइबर ठग फर्जी फिंगर प्रिंट बनाकर फिनो बैंक पेमेंट ऐप से लोगों का पैसा ठगने का काम किया करते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग आंध्र प्रदेश लैंड रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर लेबर कार्ड बनाने के बहाने लोगों का फिंगरप्रिंट फर्जी तरीके से बनाते थे और फिनो बैंक ऐप से पैसे रुपये की निकासी कर लेते थे। साइबर थाना की पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से 211 फिंगरप्रिंट नमूना, 2 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 13 मोबाइल, 4 बैंक पासबुक, पिन जनरेट मशीन, 24 सिम कार्ड और फिनो बैंक ऐप समेत फर्जी फिंगरप्रिंट बनाने में इस्तेमाल विभिन्न आधुनिक सामान को बरामद किया है।गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी नरहट थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव के निवासी जनार्दन सिंह के 33 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार, राम विलास सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चंदन उर्फ संतोष कुमार, विनोद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार और संजय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर ठग से साइबर थाना की पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। यह सभी जानकारी साइबर थाना पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










