HomeBiharघटिया चावल आपूर्ति पर डीलरों ने किया हंगामा

घटिया चावल आपूर्ति पर डीलरों ने किया हंगामा

घटिया चावल आपूर्ति पर डीलरों ने किया हंगामा

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राज्य खाद्य निगम नवादा के गोदाम में डीलरों ने जमकर बबाल काटा और घटिया चावल आपूर्ति का आरोप लगाते हुए चावल उठाने से इंकार कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए दर्जनों डीलरों ने कहा कि हम लोगों को जबरदस्ती घटिया किस्म का चावल वितरण के लिए भेज दिया जाता है जिसे उपभोक्ता न केवल लेने से इंकार करते हैं बल्कि रोज गाली गलौज भी सुनना पड़ता है। इस लॉट में भेजे जाने वाले चावल का नमूना दिखाते हुए आरोप लगाया कि यह चावल जानवरों के खाने लायक भी नहीं है। इसमें खुद्दी 60 से 80 प्रतिशत तक है और कंकड़ भूसा की भरमार है। सभी डीलरों ने एक स्वर में चावल उठाने से इनकार किया और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देने की बात कही। गोदाम मैनेजर ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार किया और बताया कि मैं केवल अनाज रिसीव करता हूँ और निर्धारित डीलर के पास भेजता हूँ। चावल या गेहूं की गुणवत्ता की जानकारी हमलोगो को नहीं रहती है। उपभोक्ताओं के द्वारा भी घटिया अनाज आपूर्ति की सूचना लगातार मिल रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read