HomeBiharडीडीसी ने किया द्वितीय अपील की सुनवाई

डीडीसी ने किया द्वितीय अपील की सुनवाई

डीडीसी ने किया द्वितीय अपील की सुनवाई

तीन मामलों का आनस्पाॅट हुआ निवारण
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। दीपक मिश्रा उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत 09 परिवादी उपस्थित हुए जिसमें से 03 मामलों का ऑन स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपील वाद रामवृक्ष पंडित, ओलीपुर नरहट द्वारा ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर किया गया था। जिसको संबंधित पदाधिकारी द्वारा जाॅचोपरान्त मामले का निपटारा कर दिया गया। परिवादी पिन्टु कुमार, वलीपुर नरहट द्वारा प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा पारित आदेश से क्षुब्ध होकर बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 22 जुलाई को आनलाईन द्वितीय अपील दायर किया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी रजौली द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजा गया। जिसके अनुसार शिकायत का निपटरा कर दिया गया। उषा सिन्हा, आकर निकेतन नवीन नगर नवादा द्वारा द्वितीय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का अन्तर राशि का भुगतान नहीं करने के संबंध में 15 जुलाई को आनलाईन आवेदन दायर किया गया। प्रश्न गत मामले को निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारी द्वारा जाॅचोपरान्त शिकायत का निपटारा कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read