पुलिस ने चार साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
अरविंद कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। काशीचक शाहपुर ओपी क्षेत्र के पार्वती गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर साईबर अपराध में लिप्त चार युवको को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी युवक लोन दिलाने के नाम पर भोली-भाली जनता से ठगी करने में सन्लिप्त थे। उनके पास से छह मोबाइल सेट, बीस पेपर डाटा शीट तथा 42500 रुपए नकद बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि पार्वती गांव के बधार में बैठकर बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने हेतु अबोध जनों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, गोलू कुमार व गुलशन कुमार उर्फ विक्की को हिरासत में लिया गया। मौके से ठगी में प्रयुक्त छह स्मार्टफोन, बीस पेज कस्टमर डेटा शीट व ठगी की रकम जब्त की गई। हिरासत में लिये गए युवकों के बयान पर इस कारगुजारी में लगे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। चारों युवकों के विरूध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।














