हर शो के बाद जादूगर संग सेल्फी लेने की होड़
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। शहर के कैलाशपुरी रोड समीप स्थित स्वस्तिक मैरिज लॉन मे बने भव्य हॉल मे अपार भीड़ के साथ अपना हैरतअंगेज जादू शो का प्रदर्शन कर रहे तिलिस्मी दुनिया के बेताज बादशाह सुपर स्टार जादूगर सिकंदर ईन दिनों सोशल मीडिया मैं भी छाए हुए हैं। अपनी हैरतअंगेज और मनमोहक जादूगरी से शहर मे मनोरंजक के मुख्य आकर्षण बन चुके जादूगर सिकंदर का शहर मे जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। दो घंटे के रहस्य रोमांच कॉमेडी भरे शो मे सुन्दर ल़डकियों के नयनाभिराम डांस का तड़का भी खूब तालियां बटोर रहा है। विश्व रंगमंच पर दस हजार से ज्यादा शो प्रस्तुत कर चुके जादूगर सिकंदर का स्टारडम भी छाया हुआ है और हर शो के बाद दर्शकों मे जादूगर संग सेल्फ़ी लेने की होड़ लग जाती है। जादूगर सिकंदर भी अपने फैन्स की चाहत का पूरा सम्मान करते हुए मंच से नीचे आकर फोटो खिंचवाने के साथ साथ सबसे बाते भी करते हैं। शो के मीडिया प्रभारी मदन भारती, प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और काशीनाथ ने बताया कि नवरात्र के मौके पर कई स्पेशल जादू का प्रदर्शन किया जायगा। यहा रोजाना शाम 4 बजे और 7 बजे शो हो रहे हैं जबकि रविवार और अवकाश के दिन तीन शो 1 बजे, 4 बजे और 7 बजे से होंगे. शो की टिकट हॉल पर आकर काउन्टर से ले सकते हैं या ऑनलाइन पर उपलब्ध हैं। एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा भी है। अपने मोबाइल से ही टिकट रेल्वे टिकट की तरह बुक कर सकते हैं।














