HomeBiharजनता दरबार में डीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं

जनता दरबार में डीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं

जनता दरबार में डीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता के दरबार में कई मामलों का किये निष्पादन। उन्होंने परिवादियों की समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और मामलों को शीघ्र निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर दिये महत्वपूर्ण निर्देश। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज कर ससमय निष्पादन कर कृत कार्रवाई की सूचना से अवगत कराने का निर्देश दिया। आज की जनता दरबार में कुल 48 आवेदन आये। जनता दरबार में पारिवारिक विवाद, आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए। जनता दरबार में कार्यपालक सहायक प्रखंड कार्यालय नारदीगंज गिरीश कुमार ने ग्रेड 02 में उत्क्रमण के संबंध में आवेदन दिया। रोह निवासी सच्चिदानन्द सिंह (भूतपूर्व सैन्य अधिकारी) ने अपने आवेदन में गत 8 वर्षाें से आर्म्स लाइसेंस के संबंध में शिकायत किया। वारिसलीगंज के बालाचक ग्राम के इन्दुआ देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में समस्या को लेकर आवेदन दिया। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने न केवल आये हुए परिवादियों से उनकी समस्याओं को सुना बल्कि समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन भी करें। जनता दरबार में उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, विश्वजीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता, विकास कुमार पाण्डेय वरीय उप समाहर्ता, अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read