एटीएम हेलो गैंग के 5 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा थाना शिकोहाबाद व जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में एटीएम द्वारा हो रही ठगी के लिये टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनपद गया बिहार का एक गैंग जो कि वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है। वह ठगी करने के उद्देश्य से जनपद फिरोजाबाद की सीमाओं में गाडी से घूम रहा है। मिली सूचना के अनुसार पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर सुभाष तिराहे से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस को ठगी के 43350 रूपये व 12 एटीएम कार्ड, 2 सिम कार्ड, 20 फैवी क्विक व 1 फैवी कोल, एक प्लास, 2 चाकू के बरामद हुआ़।
मुख्य अभियुक्त व गैग का सरगना राहुल कुमार सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी ग्राम बसूडा बालाजी कालौनी रोड नम्बर 2 थाना मानपुर जिला गया बिहार ने पूछताछ मे बताया कि हम सभी लोग मूलतः जनपद गया राज्य बिहार के रहने वाले है। हम लोग दिल्ली मे रहकर गाडी से पूरे भारत मे घूम घूम कर एटीएम द्वारा ठगी की घटनाओं को करते है। हमारा 5 लोगों का गैंग है। हम एटीएम पर जाकर पहले एटीएम बूथ पर मार्कर से (सहायता हेतू उक्त नम्बर पर सम्पर्क करें) डाल देते है और मशीन में फेवी क्विक को डाल देते है और ग्राहक के आने का इन्तजार करते हैं। जैसे ही ग्राहक मशीन में एटीएम डालता है वह चिपक जाता है और बाहर नहीं निकल पाता। फिर हममें से एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति उस आदमी को यह कहता है कि सामने मौजूद टोल फ्री नम्बर (हेल्प लाईन नम्बर) पर आप फोन कर लिजिये। जब वह व्यक्ति उस नम्बर पर फोन करता है तो वह नम्बर बाहर गाडी में बैठे हमारे ही आदमी पर जाता है जो उस ग्राहक को अपना पिन एटीएम मशीन पर डालने को कहता है। हमारा व्यक्ति उस पिन को नोट कर लेता है और एटीएम न निकलने की दशा में ग्राहक को कहता है कि आप नजदीकी बैक में जाकर सम्पर्क करें और एटीएम को वहीं छोडकर चला जाता है। जिसे हमारे द्वारा पिलास व चाकू की मदद से निकाल लिया जाता है और किसी अन्य एटीएम में जाकर उस व्यक्ति के खाते से पैसे निकालकर ठगी कर लेते है। राहुल ने बताया कि इससे पहले मै दमन दीयू व बिहार में पकड़ा जा चुका हूँ। मेरे साथी मेरे कहने पर ही ठगी की घटनायें करते है। इससे पहले हम जनपद फिरोजाबाद में कई घटनायें कर चुके है। पकड़े गए शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











