कर्मचारियों की मांगों को लेकर ईओ को सौंपा मांग पत्र
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील टैगोर निवासी तहसील टूंडला जनपद फिरोजाबाद ने बताया कि राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री अनिल वाजपेयी ने नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी को मांग पत्र दिया। मांग पत्र में पालिका के स्थाई कर्मचारियों के मेडिकल के विलों का भुगतान शीघ्र करवाया जाए। डीए की किस्त के एरियर का भुगतान माह जुलाई 2022 से सितम्बर 2022 तक एवं जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक का कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में शीध्र जमा करवाया जाय। कर्मचारियों संघ के कक्ष सं. 27 में लाइट की फिटिंग व गेट का दरवाजा सही करवाया जाय। पालिका कर्मचारी संघ राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद इटावा के पदाधिकारियों के साथ शासनादेश के अनुसार में प्रतिमाह वार्ता की जाय। पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का माह जून 2023 का वेतन शीघ्र दिलवाया जाय, शामिल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











