HomeTrendingशासन की कल्याणकारी नीतियों को सहकारी संस्थाओं में लागू कराना प्राथमिकता: संतोष

शासन की कल्याणकारी नीतियों को सहकारी संस्थाओं में लागू कराना प्राथमिकता: संतोष

शासन की कल्याणकारी नीतियों को सहकारी संस्थाओं में लागू कराना प्राथमिकता: संतोष

जिला सहकारी फेडरेशन में अंतरिम कमेटी ने कार्यभार सम्भाला
अतुल राय
वाराणसी। उपायुक्त सहकारिता वाराणसी अजीत सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय अंतरिम प्रबंध कमेटी ने सोमवार को जिला सहकारी फेडरेशन मे कार्यभार संभाल लिया। जिला सहकारी फेडरेशन के निवर्तमान संचालक मंडल का कार्यकाल 23 जुलाई को समाप्त हो गया। कार्य संचालन मे कोई व्यवधान न हो, इसके दृष्टिगत नये संचालक मंडल के निर्वाचन होने तक उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता, वाराणसी के आदेश द्वारा अंतरिम प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार एडीसीओ ने योगदान करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी नीतियों को सहकारी संस्थाओं मे लागू कराना अंतरिम कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संतोष कुमार के अलावा विनोद यादव एडीसीओ तथा अवधेश सिंह एडीओ ने भी अंतरिम प्रबंध कमेटी के सदस्य के रूप मे योगदान किया। इस अवसर पर जिला सहकारी फेडरेशन के सचिव माधोराम एडीसीओ ने अंतरिम प्रबंध कमेटी के सदस्यों का स्वागत करते हुए बधाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read