Homeरोहतासस्वच्छता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का लिया गया संकल्प

स्वच्छता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का लिया गया संकल्प

स्वच्छता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का लिया गया संकल्प
भारत स्काउट एवं गाइड के बैनर तले विद्यालय परिसर की हुई सफाई
घर सहित आस—पास की सफाई करने का स्काउट-गाइड ने लिया संकल्प
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
शिवसागर, रोहतास। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला रोहतास के तत्वावधान में स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थिति नागवंशी कुलदीप प्लस टू विद्यालय मोहनिया में स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाध्यापक अरुण पटेल के नेतृत्व में स्काउट और गाइड के साथ छात्र एवं छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर उपस्थित जिला संगठन आयुक्त, स्काउट अरविन्द सिंह ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि अन्य पर्वों की भांति राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व को झंडोत्तोलन तक सीमित नहीं करना चाहिए।इस दौरान घरों की साफ सफाई के साथ आस-पास की सफाई मिलजुल कर करनी चाहिए।इससे सामाजिक प्रेम व राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा होगी, क्योंकि स्वच्छता से किसी विशेष को फायदा नहीं होता। इससे आस—पास के सभी लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने सरकार की स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा विद्यालय को साफ-सुथरा करना और कूड़ा कचड़ा साफ रखना है। जिला संगठन आयुक्त की बात सुनकर बच्चों ने भी घर सहित आस—पास की सफाई करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गाइड अंजू कुमारी, अंजनी कुमारी, महिमा कुमारी, श्रुति कुमारी, स्काउट मास्टर सुरेंद्र मिश्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read