Homeरामगढ़संविधान नहीं परिवारवाद खतरे में: अशोक

संविधान नहीं परिवारवाद खतरे में: अशोक

संविधान नहीं परिवारवाद खतरे में: अशोक
संविधान का गला 1975 में कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू कर घोंटा
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उपचुनाव को लेकर मंथन
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। नगर क्षेत्र स्थित सीता स्वयंवर वाटिका में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पधारे नगर विकास सह विधि मंत्री नितिन नवीन, मंत्री हरि सहनी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, एमएलसी जीवन कुमार व पूर्व विधायक अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ आगे की कार्रवाई शुरू हुई। दिवंगत आत्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व मां मुंडेश्वरी की तस्वीर भेंट कर किया गया। कार्यसमिति की बैठक में रामगढ़ 203 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं को विजय श्री के लिए कई तरह के टिप्स देकर कई तरह के दायित्व सौंपा गया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही उपचुनाव को हर हाल में जितने का प्रण लिया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दरम्यान विपक्ष द्वारा झूठ फैलाई गई। लोगों से कहा गया कि बीजेपी आयेगी तो लोकतंत्र को खत्म कर देगी। संविधान खतरे में है,हमारा मतदान का अधिकार छीन जायेगा,तरह – तरह का अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित किया गया जिसके कारण बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान भी हुआ। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू कर सन 1975 में की थी। संविधान की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई गई। लाखों लोगों को जेल में डाला गया। सभी समाचार पत्रों पर सेंसर लगा दिया। आज देश और प्रदेश में न संविधान खतरे में है और न ही सरकार खतरे में है। खतरे में सिर्फ एक चीज है, वह है परिवारवाद।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, अशोक भट्ट, सिद्धार्थ शंभू, पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, मोहनिया विधायक संगीता कुमार, भभुआ विधायक भरत बिंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read