निर्माण कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नसीर नगर में पंचायत घर पर सोशल आडिट टीम ने पहुंचकर बीते वर्ष में मनरेगा योजना के तहत कराये गये कार्यों के अभिलेखो को देखा जिसमें राजेश वर्मा के खेत से सुखमी लाल के खेत तक पटाई कार्य, बड़ा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य, डामर रोड से परमानन्द के खेत का पटाई कार्य, रमापति पुत्र बिन्दे प्रसाद के खेत का समतलीकरण कार्य, मुड़िया तालाब से द्वारिका प्रसाद के खेत खारजा खोदाई कार्य, दिनेश के घर से आरसीसी रोड तक इंटरलाकिग निर्माण कार्य, फूल चन्द के घर से प्रवेश के घर तक इंटरलाकिग निर्माण आदि कार्यों के अभिलेखो का भौतिक सत्यापन किया गया।
प्रधानमंत्री आवास पाने वाले लाभार्थी मैकू पुत्र, इस्लाम, टुनकी पुत्र इस्लाम, सुशील पत्नी राकेश, सरिता देवी पत्नी राम प्रसाद के आवास का निरीक्षण कर जाबकार्ड धारकों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर कोडिनेटर शालिनी वर्मा, सदस्य जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, राजकुमार, प्रधान सन्तोष कुमारी, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा, रोजगार सेवक रमाकांत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











