बेहतर स्वास्थ्य के लिये किचन गार्डन में उगायें मनपसंद सब्जियां
आदर्श ग्राम नागेपुर में बीज बांट किचन गार्डन के प्रति किया गया जागरूक
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शनिवार को भुखमरी और कुपोषण से लड़ने के लिये किचन गार्डन के प्रति जागरूक किया गया। लोक समिति, आशा ट्रस्ट व हेल्पिंग हैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 75 भूमिहीन किसान व महिलाओं को जाड़े के सीजन के बैगन, टमाटर, गोभी, मिर्चा, मूली, गाजर, चुकन्दर, मेथी, चौड़ाई, पालक, बिन्स, धनिया, सोया, बोड़ा आदि मौसमी सब्जियों के बीज निःशुल्क वितरित किया गया। इस दौरान गाँव के लोक समिति आश्रम में किचन गार्डेन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में लोक समिति संयोजक नन्द लाल मास्टर ने बताया कि लोगों के पास घर के दायरे में इतनी जगह जरुर होती है जिसे वह किचेन गार्डेन के रूप में उपयोग कर ताजी और रसायनमुक्त सब्जियां और फल उपजा कर अपने रोजमर्रा के सब्जी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। खाली जमीन से आप अपने डेली के यूज भर की सब्जियां, फल और फूल आसानी से उगा सकतें हैं। जिन लोगों के घर में सब्जियां उगानें के लिए खाली जमीन नहीं हैं।
वह भी घर पर किचेन गार्डन बनाकर सब्जियां उगा सकते हैं। इसके लिए गमले का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभियान के तहत ऐसे परिवार जो गरीब हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वैसे परिवार को पूर्ण पोषण प्राप्त करने में किचन गार्डन के लिये बीज, खाद का सहयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में नंदलाल मास्टर, श्याम सुन्दर, पंचमुखी, अनीता, सुनील, समाबानो, मनजीता,विद्या, सरोज, रामबचन, सोनी आदि लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











