बनारस रेल इंजन कारखाना में 19 से 25 तक चलेगा कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम
आशुतोष मिश्रा
वाराणसी। बरेका इंटर कॉलेज में विषय “कौमी एकता” पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हुई निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के कुल 93 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बनारस रेल इंजन कारखाना में 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सदभावना कैंपन चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में “कौमी एकता” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन बरेका इंटर कालेज में किया गया। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हुई निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के कुल 93 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में बरेका इंटर कॉलेज के अध्यापकों की विशेष सहभागिता रही, जिन्होने कार्यक्रम का संचालन सुगमता से किया।
प्रतियोगिता के प्रति विद्यार्थियों की रुचि देखते ही बनती थी। आगामी कार्यक्रमों की शृंखला में 20 नवंबर को कौमी एकता सप्तालह के अंतर्गत स्का्उट एवं गाइड के बच्चों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन स्का्उट एवं गाइड कार्यालय मे प्रातः 9 बजे किया जाएगा एवं 24 एवं 25 नवंबर को साम्प्रदायिक सदभावना के लिए राष्ट्रीय फाउंडेशन से प्राप्त स्टिकर, प्रशासन भवन, कारख़ाना, चिकित्सालय, विद्यालय व अन्य कार्यालयों (प्रशासन भवन के बाहर) वितरित कर निधि इकट्ठा की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











