Homeअमेठीदुकान निर्माण व संचालन के इच्छुक दिव्यांग करें आनलाइन आवेदन

दुकान निर्माण व संचालन के इच्छुक दिव्यांग करें आनलाइन आवेदन

दुकान निर्माण व संचालन के इच्छुक दिव्यांग करें आनलाइन आवेदन

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत जनपद के दिव्यांग व्यक्तियों को दुकान निर्माण/संचालन हेतु धनराशि रू0 10000 का ऋण दिया जाता है जिसमें धनराशि रू0 7500 पर साधारण ब्याज दर एवं धनराशि रू0 2500 अनुदान के रूप में दिया जाता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना हेतु पात्रता की शर्ताे के अनुसार इच्छुक आवेदक जनपद का निवासी हो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के तहत आवेदक 40 प्रतिशत से कम दिव्यांग न हो, तहसील द्वारा निर्गत वार्षिक आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए 56460 से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का होने पर जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, एक नवीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल नम्बर सहित आवेदक को पर आनलाइन आवेदन करना होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read