आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 25 को किया जायेगा पोषण पाठशाला का आयोजन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सहित जनपद में मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 की अध्यक्षता में ’पोषण पाठशाला’ का आयोजन 25 सितम्बर को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे के मध्य एन0आई0सी0 के माध्यम से ’’कुपोषण का प्रकार, कारण एवं 6 माह से छोटे शिशु के लिए पोषण सेवायें’’ थीम पर वीडियो क्रॉन्फ्रेसिंग द्वारा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा लाभार्थियों से प्रश्न पूछे जायेंगे एवं वीडियो क्रॉन्फ्रेसिंग लिंक द्वारा कोई भी लाभार्थी एवं आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त लिंक का प्रसारण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जायेगा जिसमें समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकायें एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ समस्त लाभार्थियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










