Homeप्रतापगढ़विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का हुआ वितरण
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय छितपालगढ़ एवं विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा छितपालगढ़ बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हेपेटाइटिस एवं लिवर की अन्य बीमारी जैसे फैटीलिवर, लिवरसिरोसिस से बचाव के उपाय बताये गये। डा. अवनीश ने कहा कि लिवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस के नाम से जाना जाता है। ये बीमारी दूषित भोजन, पानी के द्वारा वायरस संक्रमण के कारण होती है।हेपेटाइटिस-बी संक्रमित व्‍यक्‍ति के यौन संपर्क में आने से फैलता है। हालांकि, जन्‍म के दौरान मां से शिशु के अंदर भी संक्रमित खून द्वारा ये वायरस फैल सकता है। शुरुआत में हेपेटाइटिस-बी का कोई लक्षण सामने नहीं आता है लेकिन 8 से 10 साल के अंदर ये समस्‍या लीवर सिरोसिस या लिवर कैंसर का रूप ले सकता है। डा. अवनीश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं से निश्चित ही हेपेटाइटिस, सिरोसिस, फैटी लिवर का ईलाज बहुत सम्भव हुआ है। डा. अवनीश ने बताया लिवर की बिमारी से बचाव के लिए शुद्ध जल एवं ताजा पौष्टिक आहार लें एवं मद्यपान, तम्बाकू सेवन से बचें। साथ ही हेपेटाइटिस के इलाज के लिए इस्‍तेमाल होने वाली जड़ी बूटियों कुटकी, कालमेघ, कुमारी (एलोवेरा), पुनर्नवा, काकमाची (मकोय), गुडूची, दारुहरिद्रा की जानकारी दी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. जयराम यादव के निर्देशन में आयोजित उक्त शिविर में 140 रोगियों का परीक्षण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read