Homeमहोबासड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह शुरू

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह शुरू

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह शुरू

अनूप
महोबा। सड़क सुरक्षा पखवाडा का आयोजन समारोह परिवहन विभाग द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता, लो0नि0 विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुनील दत्त, बस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, समाज सेवी, पत्रकार बन्धु एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त छात्रों ने समारोह में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी नें सड़क सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ओवर स्पीड से वाहन न चलायें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। विभिन्न अधिकारियों, समाज सेविओं तथा छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने विचार वक्तव्य किये तथा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सावधानियों के सम्बन्ध में भी प्रकाश डाला गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read