फोर्टिफाइड चावल के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के देवनगढ़ पंचायत के भोरमबाग गांव में बिहार सरकार के आदेश पर कुकिंग डेमोनस्ट्रेटन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।आईसीडीएस विभाग के प्रखण्ड समन्वयक रजनीश राज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकार के द्वारा मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल के जागरूकता के लिए ऑडियो जिंगल और खीर बनाकर उनके अंदर के भ्रम और चावल के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही इस चावल को बनाने की विधि एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा किया गया। बताया गया कि चावल को प्रत्येक आदमी को खाना चाहिए, जिससे उनके अंदर खून की कमी नही होगी। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















