HomeBiharदो दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन

दो दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन

दो दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन

सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। नवादा के आंती इण्टर विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समर कैम्प के दूसरे दिन भी कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीतू सिंह हिसुआ विधायक थी। साथ ही संजय कुमार नवादा जिला कल्याण पदाधिकारी भी पहुचे। मौके पर निशा कुमारी ने बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी,। शिक्षा को लेकर नन्दनी कुमारी ने अपनी बात रखी। साथ ही इस कार्यक्रम में कई होनहार बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किए जिसमे बच्चों द्वारा भाषण और डांस कार्यक्रम किया गया। नवादा जिला की होनहार कलाकार परी सिंह भी पहुंची, परी सिंह नवादा के एक उभरते हुए कलाकार है, जो मिस नवादा, मिस गया और मिस कोलकाता रह चुकी है और बिहार और उत्तराखंड में कला के क्षेत्र में टॉप 50 में शामिल हुई है। वही रजनीश कुमार, कोरियोग्राफर पहुंचे थे। संजय नवादा कल्याण पदाधिकारी ने छात्रावास से संबंधित जानकारी दिए। जिसमें आवासीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए जिसमें मुख्यमंत्री छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री सिविल सेवा योजना, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।
मौके पर एनसीडीएचआर के नेशनल कोडिनेटर आदिकांत सिंह, प्रियंका सिंह, चन्दन कुमार चौधरी, समाजसेवी, सिदार्थ, साहिल अलावा सैकड़ों बच्चों ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read