नरहट मुखिया ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। जिले के नरहट में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन नरहट ग्राम पंचायत नरहट के मुखिया एहतेशाम कैशर उर्फ गुड्डू के आवास पर आयोजित हुआ। सिविल सर्जन द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा रक्त संग्रह किया गया। करीब तीन दर्जन युवाओं ने इस शिविर में अपना रक्तदान किया। मानव सेवा को लेकर आयोजित इस शिविर की प्रशंसा बुद्धिजीवियों द्वारा किया जा रहा है। बताया गया कि मुखिया द्वारा किया गया हरेक कार्य अति-सराहनीय और मानव हित में होता है। गुड्डू मुखिया अपने पंचायत में कुछ न कुछ बेहतरीन और सराहनीय कार्य करते रहते हैं। शिविर में एहतेशाम कैंसर उर्फ बण्टी, अमजद हुसैन, सिट्टु कुमार, वीरेन्द्र राजवंशी, धर्मवीर कुमार, अंकुश कुमार, मो. शकील, मो. कैफ, मो. चाँद, रिंकू आलम, मो. शाहिद आलम, मो. अफजल, मंकु राम, मो. दानिश, मो. साहेब, मो. मुसा आलम सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में सदर अस्पताल नवादा से लैब टेकनिशियन नरेश प्रसाद तथा डाटा ऑपरेटर राजीव रंजन उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















