HomeBiharमोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। मोहर्रम को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हिसुआ थाना परिसर में आयोजित हुई। सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, सदर एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, थानाध्यक्ष मोहन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारीयों की मौजूदगी में हुआ। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम शांति व सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हिन्दू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से शदीयों से मनाते आ रहे हैं।

सदर एसडीओ ने उपस्थित लोगों से कहा मोहर्रम पर्व में जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाना है, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सभी तजियादार अपना लाइसेंस बना ले, साथ ही वोलेंटियर की भी सूची देगे। दो दिन के अंदर सभी तजियादार अपना लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र जमा कर देंगे। जुलूस के दौरान कोई भी उन्मादी गाना नहीं बजना है। धार्मिक व साम्प्रदायिक उन्मादी गाना नहीं बजाना है। आपसी भाई चारे के साथ पर्व को मनाना है। विवादित स्थल पर सचेत रहना है। पुलिस पदाधिकारी व दण्डाधिकारी जगह जगह पर तैनात रहेगी। पर्व में अशांति फैलाने व हुरदंग मचाने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीपीओ ने कहा कि सावन माह चल रहा है।

बोल बम की वाहन पर कावरियों का जत्था चल रहे हैं, वैसे में पैकार करने वाले लोग बोलबम के वाहन पर सवार होकर गंतव्य स्थान तक नहीं जायेंगे। अखाड़ा में परंपरागत हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है। शराब के नशे में रहने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। पूर्व से निर्धारित रूट से ही पहलाम गुजरेगी। सभी कार्यो की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उपस्थित लोगों ने शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा प्रशासन को दिया। मौके पर नगरपरिषद के अध्यक्ष पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी, प्रखंड उप प्रमुख धर्मवीर कुमार ऊर्फ पुकार सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व प्रमुख रंजन शाही, वार्ड पार्षद पंकज कुमार, सुधीर कुमार, शंभू शर्मा, शशिध्वज वर्मा अरविन्द, भोला साव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय के वुद्धिजीवियों ने शिरकत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read