Homeआजमगढ़करेंगे से युवक की मौत पर सांसद ने जाना परिजनों का हाल

करेंगे से युवक की मौत पर सांसद ने जाना परिजनों का हाल

करेंगे से युवक की मौत पर सांसद ने जाना परिजनों का हाल

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अहिरौला पहुंची क्षेत्र की लोकसभा लालगंज की सांसद संगीता आजाद ने जहां कस्बे के सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल के यहां रुककर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुईं, वहीं आश्वासन दिया कि जल्द ही अहिरौला से कप्तानगंज कि जर्जर सड़क का कायाकल्प होगा और अहिरौला कस्बे का विकास भी किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी रिंकू मद्धेशिया की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर घर में ही बिजली विभाग की लापरवाही से मौत हो गई थी जिसका अभी तक किसी भी तरीके का मुआवजा उसके परिवार को नहीं मिला।

पीड़ित परिवार ने सांसद संगीता आजाद से घर पर आकर मिलने की गुहार लगाई थी जिसकी सूचना मिलने पर सांसद खुद मृतक रिंकू मद्धेशिया की मां शकुंतला देवी से मिलने पहुंची सांसद को सामने देखकर मृतक रिंकू की मां फफक कर रो पड़ी और उसके जवान बेटे की मौत की घटना ताजा हो गई। सांसद भी अपने आपको नहीं रोक पाईं। उन्होंने मृतक की मां शकुंतला देवी को संभालते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दीं और कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों से हम बात करके आपको हर संभव मदद और मुआवजा दिलाने का काम करेंगी।

सांसद के आने की सूचना पर क्षेत्र के कई लोग उनसे मिलने पहुंचे और सबकी एक ही समस्या थी। अहरौला से कप्तानगंज की रोड कब बनेगी जिस पर उन्होंने पूर्ण तरीके से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें संतुष्ट करते हुये कहा कि हमने हर संभव प्रयास इस सड़क के लिए किया है। संसद से लेकर मुख्यमंत्री तक से हमने इसे अतिशीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग किया है, इसीलिए जल्द ही सड़क की कायाकल्प होने की उम्मीद है। सांसद क्षेत्र की भ्रमण पर निकली थी जिसमें रानीपुर, शेरवा, मैनुद्दीनपुर, पटेल चौक, अतरौलिया, भैरोपुर दरगाह, गजेंद्र पट्टी, भेदौरा, गौरा, भटौली, बस्ती भुजबल, मतलूपुर आदि जगहों पर पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्रेम सागर मोदनवाल, फूलचंद राम, वीरेंद्र पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, अमित कुमार, रामधनी सिंह, गुरु प्रसाद सिंह, मलखान सिंह, दयाशंकर मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read