Homeश्रावस्तीविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा: डीएम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा: डीएम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा: डीएम

विकास भवन के डीपीआरसी सेण्टर में होगा प्रदर्शनी का आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि सरकार के मंशानुसार ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ पर स्वाधीनता की 76वीं वर्षगांठ ’’माटी को नमन-वीरों का वंदन’’ थीम के साथ मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत ’’मेरी माटी मेरा देश’’ एवं ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत 11 से 15 अगस्त के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 14 अगस्त को देश के बंटवारे की स्मृति में ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाया जायेगा। जनपदवासियों के अवलोकन हेतु विकास भवन स्थित डीपीआरसी भवन में ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त ’’स्वतंत्रता दिवस’’ पर कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 9.15 बजे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। तत्पश्चात् विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में ’’एक शाम तिरंगे के नाम‘‘ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जनपद के विद्यालयों/कालेजों के बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा-गायन/वादन, नाट्य प्रस्तुतीकरण आदि प्रस्तुत किये जायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read