बस स्टैण्ड पर सरेआम दो युवकों ने पी शराब
अमित त्रिवेदी
हरदोई। राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई बस स्टैंड पर सरेआम दो अज्ञात युवकों द्वारा शराब पी गई। यह लोग लगभग 22 मिनट तक आराम से बैठकर धीरे-धीरे शराब पीते रहे लेकिन बस स्टैण्ड पर मौजूद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्डों ने कोई विरोध नहीं किया जबकि कुछ यात्रियों द्वारा विरोध किया गया लेकिन ये युवक शराब के नशे बड़बड़ाते रहे। बस स्टैंड आने के लिए यह मुख्य रास्ता है जिससे होकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे भी गुजरते हैं। इस दौरान अगर यह लोग शराब के नशे में किसी घटना को अंजाम दे देते तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










