पैरालिसिस मां का छिन गया सहारा, करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान बिजली के चपेट में आया
निशा
रामगढ़ (कैमूर) (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसौड़ा पंचायत अंतर्गत किसुनपुरा गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक अनीश यादव 21वर्ष भभुआ प्रखंड के सेमरियां गांव निवासी यमुना यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक अपने उक्त गांव के दोस्त के साथ उसके ससुराल अपने ई – रिक्शा के साथ रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के तेनुआं गांव जा रहा था ।इसी कड़ी में वह ई- रिक्शा को किसुनपुरा गांव स्थित एक मिल पर चार्ज करने लगा। चार्ज करने के दौरान ही युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज से पहले ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना दी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।इधर जिला परिषद सदस्य सह बीएसपी नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को घटना की खबर लग जाती है तो वह तुरंत सदर अस्पताल पहुचते हैं मृतक के परिवार जनों से मिलते हैं पीड़ित परिवार को सांत्वना के साथ आर्थिक मदद भी करते हैं साथ ही सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि को यथा शीघ्र दिलवाने का भरोसा देते हैं। वहीं उन्होंने घटना के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा कि भभुआ के सेमरियां गांव के छोटू बिंद की ससुराल रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेनुआं गांव में है। छोटू ने ससुराल जाने का प्लान बनाया तो साथ में गांव के अपने दोस्त अनीश यादव को भी साथ ले लिया। दोनों ई रिक्शा से निकल पड़े। जब उनका ई रिक्शा किसुनपुरा गांव के पास पहुंचा तो बैट्री चार्ज करने के लिए एक मिल पर दोनों रुक गये। चार्ज करने के दौरान अनीश विद्युत करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल पंहुचने से पहले ही घटना हो गई।जिप सदस्य ने आगे बताया कि इस दुख की घड़ी में मैं शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए और दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को साहस देने के लिए यहां पर आया हूं। परिवार बहुत ही गरीब है। मृतक की मां लालमनी देवी पैरालिसिस की शिकार हैं। मृतक ही परिवार का एकमात्र सहारा था जो ई -रिक्शा चलाकर मां का इलाज और पूरे परिवार का लालन पालन करता था। उसके यकायक चले जाने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार का कमाऊ पुत्र को चले जाने से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।वहीं पीड़ित परिवार के साथ मौके पर दुख की घड़ी में कमलेश कुशवाहा,अजीत पटेल,अबरार अली,धर्मेंद्र गोंड,शाहिद ,इबरार, अकलू बिंद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










