HomeBiharबीएड के दिव्यांग छात्र को गार्ड ने कालेज के बाहर फेंका

बीएड के दिव्यांग छात्र को गार्ड ने कालेज के बाहर फेंका

बीएड के दिव्यांग छात्र को गार्ड ने कालेज के बाहर फेंका

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। बीएड के एक दिव्यांग छात्र ने बीएड कॉलेज के प्रबंधक और गार्ड पर गंभीर आरोप लगाया है। नवादा का चर्चित गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, किसी न किसी विवाद में हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस बार भी कॉलेज प्रबंधक के निर्देश पर एक बीएड के छात्र के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बीएड के छात्र कुंदन कुमार ने मीडिया को रोते हुए बताया कि गनौरी रामकली के प्रबंधक शैलेश कुमार का व्यवहार ठीक नहीं है, वे छात्रों के साथ दादागिरी करते हैं और वे छात्रों को हमेशा दुर्व्यवहार करते हैं। कुंदन ने कहा कि मैं एक दिव्यांग छात्र हूँ, जब यहां बीएड का फार्म भरने के लिए आया तो मेरे साथ कॉलेज के गार्ड द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा जब हम इसका विरोध किया तो कॉलेज के प्रबंधक शैलेश कुमार के ईशारे पर दो गार्ड द्वारा मुझे कॉलेज गेट के बाहर उठाकर फेंक दिया गया। दिव्यांग के साथ बर्बरता को देख कॉलेज गेट के पास भीड़ इकट्ठा हो गया। छात्र ने कहा का कि गार्ड श्रवण कुमार और उज्जवल कुमार ने मुझे कॉलेज से उठाकर बाहर फेंक दिया है। शिक्षक द्वारा मुझे कहा गया कि पैसा जमा करो, तब मैंने पैसा भी जमा कर दिया। लेकिन इसके बावजूद मुझे धमकी देते हुए दुर्व्यवहार किया और मारपीट कर गेट के बाहर उठाकर फेंक दिया। जिससे मैं काफी आहत हूँ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read