काशी ऊमर वैश्य समिति ने शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय में लगाया गया रक्तदान शिविर
दीपक कुमार
वाराणसी। काशी ऊमर वैश्य समिति एवं मातृश्री चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया, जो सफलता 10 से 2 बजे तक चला। शिविर में समाज के लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उनके सेवा कार्य के लिए समाज व ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रशांत कुमार उमर वैश्य व महामंत्री दीपक उमर वैश्य ने धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज के लोग जब भी जरूरत पड़ा है चाहे, कोरोना काल रहा हो या किसी प्रकार का विपदा आन पड़ी हो लोग तन मन धन से जरूरतमंद का सेवा करते हैं और आगे भी करते रहेंगे कार्यक्रम जैसा सोचा भी नहीं था। उससे बढ़िया रक्तदान का कार्यक्रम डा. अनिल गुप्ता, योगेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, सत्यनारायण उमर वैश्य, दुर्गा प्रसाद गुप्त लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ सबको इसने काम के लिए धन्यवाद।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










