जलवायु प्रवर्तन पर करायी गयी चित्रकला प्रतियोगिता
एम अहमद
श्रावस्ती। यूनिसेफ के सहयोग से एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत विकास खंड जमुनहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़लहवा सेहरिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की बच्चियों ने क्लाइमेट चेंज विषय पर चित्र कला बनाया जिसमें बने चित्र सभी को एक अलग ही संदेश देते नजर आए किसी बच्ची ने बनाया कि मासिक धर्म के समय गंदे कपड़े का इस्तेमाल न करके बल्कि सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें, ताकि अनेकों तरह की बिमारियों से बचें। किसी ने साफ सफाई रखने पर चित्र व चुप्पी तोड़ो स्वास्थ रहो स्लोगन लिखा साथ ही वर्ड डे की खूबसूरत चित्र बनाई। इसके बाद जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा द्वारा सभी को मीना मंच के गठन, कार्य एवं दायित्वों के साथ सामाजिक सुरक्षा योजना पर में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद प्रखंड समन्वयक दिनेश ने जलवायु परिवर्तन से शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ पर से पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी दिया। शारदा अभियान के अंतर्गत चिन्हित किये गए बच्चों के नामांकन के मुद्दे व आउट-ऑफ़-स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने साथ प्रत्येक बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करने की बात की। साथ ही बच्चों को एक लक्ष्य बना कर पढ़ाई करने व अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने की विषय पर बात की। साथ ही दिव्यांग बच्चों का चिन्हीकरण, नामांकन तथा उनकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने व दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों को दिलाने की बात की। कार्यक्रम में उड़लहवा सेहरिया के प्रधानाध्यापक मुन्नावर मिर्ज़ा, स्टॉफ, बच्चों के साथ एक्शन एड से जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा, दिनेश, प्रेरक दिनेश आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














