HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों में एक की...

JAUNPUR NEWS : हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों में एक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

JAUNPUR NEWS : हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों में एक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

स्वरूप रानी अस्पताल रेफर, बाइक पर बैठी चचेरी बहन को भी चोट
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झलियहवा तालाब के निकट एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे छोटे भाई की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि मझला भाई इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना में बाइक पर सवार एक चचेरी बहन को भी चोटे आई है जिससे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
बताते हैं कि प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम कैलीडीह निवासी गौरीशंकर तिवारी के घर लड़की की शादी पड़ी हुई है जिसकी बारात बुधवार 13 दिसम्बर को आने वाली थी। शादी की ही तैयारी में दोनों भाई अपनी चचेरी बहन रिया तिवारी के साथ मुंगराबादशाहपुर बाजार में मंगलवार को शाम खरीदारी करने आए थे। खरीदारी कर शाम लगभग साढ़े 6 बजे घर वापस लौटते समय नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित झलियहवा तालाब के निकट किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार सत्य प्रकाश तिवारी 33 वर्ष पुत्र गौरीशंकर गम्भीर रूप से घायल हो गए और बाइक चालक चला रहे सगे भाई ओम प्रकाश तिवारी 20 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक पर सवार चचेरी बहन रिया तिवारी 20 वर्ष भी घायल हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक समेत घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर ले आयी जहां चिकित्सकों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल सत्य प्रकाश की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बेहतर इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना में घायल चचेरी बहन रिया को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के सबसे बड़े भाई रवि प्रकाश व परिवार के अन्य सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना में गम्भीर रूप से घायल सत्य प्रकाश को लेकर प्रयागराज चले गये जबकि कुछ सदस्य मृतक ओम प्रकाश के शव की कानूनी कार्यवाही में लगे हैं। इस हृदय विदारक घटना से पूरे परिवार सहित समूचे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों के करुण क्रन्दन से सभी का कलेजा फटा जा रहा है। परिवार में शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read