HomeFirozabadसीडीओ मथुरा के अपशब्द कहने पर आक्रोश

सीडीओ मथुरा के अपशब्द कहने पर आक्रोश

सीडीओ मथुरा के अपशब्द कहने पर आक्रोश

भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा से मिलकर सीडीओ मथुरा मनीष मीणा द्वारा किसान दिवस पर किसानों के लिए कहे गये अपशब्दों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि सीडीओ मथुरा मनीष मीणा द्वारा किसान दिवस के दिन मथुरा के किसानों से अपशब्द के साथ किसानों को गुंडा क्रिमिनल तक कहा। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई कार्यवाही करें या मनीष मीणा सार्वजनिक मंच पर आकर किसानों से माफी मांगे। यदि ऐसा नही करते हैं तो 23 सितंबर को विरोध के रूप में मण्डल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के आह्वान पर पूरे मण्डल के चारों जनपदों के जिलाध्यक्ष अपने जनपदों की टीमों के साथ राजीव भवन मथुरा पहुंचकर तालाबंदी करेंगे। 25 सितंबर को लखनऊ में होने बाली महापंचायत में इस मुद्दे को जोर शोर उठाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जीतकमल सोलंकी, आकाश यादव, बिजेन्द्र सिंह, रमेश फौजी, सतेंद्र, अंकुर, सुधाकर, संगीत कुमार, पदम् सिंह, अवधेश, अजय मोहन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read