HomeFirozabadअनफिट व डग्गामार वाहनों का यातायात पुलिस ने किया चालान

अनफिट व डग्गामार वाहनों का यातायात पुलिस ने किया चालान

अनफिट व डग्गामार वाहनों का यातायात पुलिस ने किया चालान

अनफिट एम्बुलेंस का भी चालान
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाईवे पर दौड़ रही अनफिट डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चलाए गए आभियान में दर्जनों वाहनों के चालान यातायात पुलिस द्वारा किये गये जिससे वाहन चालकों में हड़कप्प मच गया। यातायात पुलिस ने फिटनेस समाप्त होने के बाद भी हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की है। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए डग्गेमार व अवैध रुप से संचालित फिटनेस समाप्त होने के बाद संचालित एक दर्जन वाहनों को सीज किया गया। जिले में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखते हुए ई—रिक्शाओं को रुट निर्धारण किया है परंतु अभी तक कुछ ऐसे ई.रिक्शा हैं जिनके द्वारा रजिस्ट्रेशन,रुट निर्धारण नहीं कराया गया है जिसके चलते चैकिंग के दौरान शुक्रवार को दर्जनों ई.रिक्शो को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है जिससे ई-रिक्शा संचालकों में खलबली मची हुई है। इस दौरान फिटनेस समाप्ति एंबुलेंस सहित कुल एक दर्जन वाहनों को सीज करते हुए कब्जे में लिया गया। शहर में जाम की समस्या से निजात पाने हेतु ई-रिक्शाओं को रुट निर्धारण किया गया है। फिर भी कुछ ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन अनियमित रूप से संचालित किये जा रहे थे जिन्हें यातायात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read