HomeFirozabadदिल्ली के मुख्यमंत्री ने अंजलि को किया सम्मानित

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अंजलि को किया सम्मानित

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अंजलि को किया सम्मानित

आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। दिल्ली सरकार के स्कूलों में बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले सुयोग्य शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में विशेष राज्य शिक्षक पुरस्कार से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी निवासी गौरव यादव की पत्नी अंजलि यादव को भी मुख्यमंत्री केजरीबाल द्वारा सम्मानित किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशेष राज्य शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक दिवस पर किया था जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली मोहल्ला यादव कॉलोनी निवासी अंजलि यादव को मुख्यमंत्री द्वारा शॉल उढ़ाकर और प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह भी मौजूद रहीं। अंजलि द्वारा कई विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अंजलि खुद भी दिल्ली सरकार की तरफ से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में गत वर्षों से कुश्ती में पदक जीत चुकी हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में बेहतरीन कार्य करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने व उनके सर्वांगीण विकास के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 100 से अधिक शिक्षक प्रशिक्षकों को दिल्ली के प्रतिष्ठित सभागार त्यागराज स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read