963206
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
Next article
विकास खण्ड क्षेत्र में शनिवार को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हेमा पुरवा के बच्चों द्वारा बाबा साहब के विचारों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। प्रधानाध्यापिका ममता देवी नरे बाबा साहब के बलिदानों एवं उनके विचारों से बच्चों को अवगत कराया। तुम किताबों के सामने झुक जाओ किताबें दुनिया को तुम्हारे सामने झुका देंगी। शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को बताया गया कि पैरों में जूते भले ना हो लेकिन हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए तभी भविष्य उज्जवल होगा। इस मौके पर प्रीति सिंह राजेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





