तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। वैगन वर्कशॉप के सीडब्ल्यूएम कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व धरोहर दिवस पर उत्तर मध्य रेल ने एक बेविनार और हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस साल 2025 में विश्व धरोहर दिवस की थीम आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत है। इस थीम का मतलब है प्राकृतिक आपदाओं से इन धरोहरों को बचाने की तरफ कदम उठाना, तैयारी करना और इनसे सीख लेना। उत्तर मध्य रेल के सीईएनएचएम शिवाजी कदम का स्वागत डिप्टी सीएम शिवेंद्र ने लाइव प्लांट देकर किया।
बेविनार का शुभारंभ करते हुए शिवाजी कदम ने कहा कि वर्ल्ड हैरीटेज डे की शुरुआत 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मोन्यूमेंट्स एंड साइट्स द्वारा की गई थी। इसके बाद यूनेस्को ने 1983 में इसे आधिकारिक मान्यता दी। तब से हर साल 18 अप्रैल को यह दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इसका मकसद धरोहरों की रक्षा को बढ़ावा देना है। बेविनार में रिटायर्ड जीएम जे.एल. सिंह जो रेल एंथुजिआस्ट सोसायटी के सचिव हैं, पीपीटी प्रस्तुत करते हुए भारतीय रेल की धरोहरों को सहेजने पर ज़ोर देते हुए कहा कि ये हमारे गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है।
पीसीएमई अनिमेष सिन्हा ने रेलवे के अविस्मरणीय इतिहास को तकनीक और विरासत से जोड़ते हुए बताया कि 1814 में जॉर्ज स्टीफेंसन ने ट्रेविथिक, मरे और हेडली के शुरुआती इंजनों से प्रेरित होकर स्टीफेंसन ने भाप से चलने वाले इंजन के विकास और उसे बड़े पैमाने पर अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ब्लूचर नामक इंजन बनाया जो एक सफल फ्लैंज्ड-व्हील आसंजन इंजन भी था। 1825 में उन्होंने इंग्लैंड के उत्तर पूर्व में स्टॉकटन और डार्लिंगटन रेलवे के लिए लोकोमोशन नामक इंजन बनाया जो दुनिया का पहला सार्वजनिक भाप से चलने वाला रेलवे बन गया। 1829 में उन्होंने रॉकेट नामक इंजन बनाया जिसने रेनहिल परीक्षणों में प्रवेश किया और जीत हासिल की। वह लिवरपूल और मैनचेस्टर रेलवे था जिसे 1830 में बनाया गया था।
भारतीय रेलवे की शुरूआत अंग्रेज़ों द्वारा 172 साल पहले की गई थी। भारत की पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को दोपहर 3:30 बजे बोरी बंदर से एक विशाल भीड़ की जोरदार तालियों और 21 तोपों की सलामी के बीच रवाना हुई थी और 34 किलोमीटर दूर ठाणे के बीच चली थी। इसका संचालन साहिब, सुल्तान और सिंध नामक तीन इंजनों द्वारा किया गया था और रेलवे के पास इस तरह की धरोहरों को सहेजने की महती आवश्यकता है। अनिमेष सिन्हा ने आगे बताया कि वैगन वर्कशॉप झांसी में 1897 का इंडियन मिड लेन्ड रेलवे के एजेंट का सेलून, धौलपुर दरबार रेलवे के कोचेज, सिंधिया स्टेट रेलवे के कोचेज और सेल्फ प्रोपेल्ड इंस्पेक्शन कैरेज भी, हेरिटेज पार्क में रखे गये हैं वैगन वर्कशॉप झांसी में रेलवे की धरोहरों को संग्रहालय बना कर प्रदर्शित किया है जिसमें रेल के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज भी रखे गये। रिटायर्ड पीएफए योगेश श्रीवास्तव ने भी हेरिटेज को भविष्य के लिए सहेजने का प्रस्ताव रखा।
बेबीनार में डिप्टी सीएमई अमित तिवारी, डिप्टी सीएमई और हेरिटेज इंचार्ज शिवेंद्र, डिप्टी सीएमई अनिल वर्मा, डिप्टी सीईबी के वर्मा, सीनियर डीएमई ओ एण्ड एफ गौरव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मिश्रा, एपीई संजीव चाबा, एडब्ल्यूएम विद्याभूषण शा, एसएसई श्रीगोपाल, एसएसई सिद्धार्थ देव मिश्रा, एसएसई जितेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में ट्रैनी सुपरवाइजर्स व स्काउट गाइड उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।