तहसील दिवस में निपटे 74 मामले
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम नवाबगंज आनन्द तिवारी, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अवधेश यादव, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय सहित जिले और तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें शीघ्रता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिक़ायत कर्ताओं से अधिकारी नम्रता से बात करें और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व समय से समस्याओं का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर लें कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये।
तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 58 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से 11 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से 10 प्रार्थना पत्र, नगर पालिका से 3 प्रार्थना पत्र सहित अन्य मामलों के 04 प्रार्थना पत्र सहित कुल 86 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 20 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 311 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर 74 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।