Homeउन्नावविधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सावनी मौर्य
उन्नाव। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव की जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में मैसर्स सदफ इन्टर प्राईजेज प्रा० लि०, 13 अकरमपुर, तहसील सदर उन्नाव में महिला सशक्तिकरण के लिए एवं महिलाओं के अधिकारों पर मनीष निगम, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नामिका अधिवक्ता एवं रिसोर्स पर्सन, अमित कुमार रावत, जमाल नासिर खान मुख्य प्रबंधक मैसर्स सदफ इन्टर प्राईजेज प्रा० लि०, रिसोर्स पर्सन एनके चौधरी श्रम अधिकारी, पूर्णिमा सिंह श्रमिक कार्यालय, जनसाहस एनजीओ के रामचंद्र, मीनाक्षी मिश्रा एवं अंशिका शुक्ला एवं फैक्ट्री की समस्त महिला कर्मचारी तथा शिव बिहारी बाजपेई, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनीष निगम, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव महोदय ने उक्त शिविर में महिला सशक्तीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण से वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है।

महिलाओं को कई क्षेत्र में विकास की जरुरत है। सचिव ने मातृका हितलाभ अधिनियम-1961, समान पारिश्रमिक अधिनियम-1976, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में जमाल नासिर खान मुख्य प्रबंधक मैसर्स सदफ इन्टर प्राईजेज प्रा.लि. ने बताया कि फैक्ट्री में महिला श्रमिकों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग डी जाती है तथा उनकी पूरी इलाज कराया जाता है। एक परिवार की तरह ही महिला श्रमिकों के साथ व्यवहार किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा महिला अधिकारों से सम्बन्धित पम्फ्लेट्स, पोस्टर एवं प्रचार किट भरी संख्या में वितरित किये गये। जनसाहस एनजीओ के रामचंद्र, मीनाक्षी मिश्रा एवं अंशिका शुक्ला द्वारा जनसाहस संस्था के बारे में एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read