HomeMathuraसोमवती अमावस्याः सड़कों पर आयी यमुना में स्नान करते नजर आये तीर्थयात्री

सोमवती अमावस्याः सड़कों पर आयी यमुना में स्नान करते नजर आये तीर्थयात्री

सोमवती अमावस्याः सड़कों पर आयी यमुना में स्नान करते नजर आये तीर्थयात्री

आरके धनगर
मथुरा। सोमवती अमावस्या के चलते तीर्थ यात्री यमुना स्नान के लिए यमुना के घाटों पर पहुंचे लेकिन चारों तरफ से पुलिस का पहरा और यमुना में जल वृद्धि के चलते वे अमावस्या की लगाने आए डुबकी थे लेकिन उन्हें सड़कों पर आई यमुना में स्नान करना पड़ा। सावन भादों मेला के चक्कर में काफी संख्या में तीर्थ यात्री मथुरा जनपद के विभिन्न मंदिरों के दर्शन और मनोरथों में भाग ले रहा है।

श्रद्धालुओं को यमुना के किनारे ठहरने की जगह न होने के कारण उन्हें सड़कों और मकानों की छतों पर बैठना पड़ा। अनेक श्रद्धालु यमुना में स्नान नहीं कर पाए। प्रशासन द्वारा पुलिस तैनात करने यमुना के घाटों पर चारों ओर से लोहे की टीन और बल्लियां लगी होने के कारण यमुना तक नहीं पहुंचने दिया गया। इससे तीर्थयात्री निराश हुए। मथुरा यमुना का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट तक सड़कों पर पानी आ जाने के कारण आवागमन रुक गया। लोगों को पुलिस पानी में न जाने की हिदायत देती नजर आई। यही हाल असकुंडा घाट, स्वामी घाट और कंस किले तक देखने को मिला। चारों ओर यमुना के घाट डूब गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read